सोसायटी फॉर इंटीग्रेटेड रुरल डेवलपमेंट के द्वारा मनाया गया महिला दिवस



महिला सशक्तिकरण मे विज्ञान की भूमिका

बालोद की सोनी साहू को किया गया सम्मानित

बालोद। दिनांक 10 मार्च को सोसायटी फॉर इंटीग्रेटेड रुरल डेवलपमेंट के द्वारा मीनाक्षी नगर दुर्ग स्थित कार्यालय ,ग्राम्या, मे महिला दिवस का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया | कार्यक्रम मे दुर्ग एवं बालोद जिले के स्व सहायता समूहों के सदस्यों / ई शक्ति प्रोजेक्ट की प्रेरकों सहित कई सम्मानित महिलाएं शामिल हुई | कार्यक्रम के प्रारम्भ मे समस्त महिलाओं का स्वागत किया गया | कार्यक्रम मे सर्वप्रथम संस्था की बेव साइट www.sirdcg.org. का शुभारंभ किया गया इसके बाद संस्था की अध्यक्ष श्रीमति वीणापाणि खरे ने महिला विकास मे विज्ञान की भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी , उन्होने बताया की कल के दौर मे महिलाओं को पढ़ने से वंचित रखा जाता था जबकि अब विज्ञान एवं तकनीकी के माध्यम से महिलाएं मोबाइल के द्वारा भी पढ़ाई कर रही हैं | गांवो के स्कूलों मे विज्ञान की पढ़ाई कर बच्चियाँ अब डॉक्टर ओर इंजीनियर बन रही है |

संस्था के सचिव श्री एस. के . खरे ने महिलाओं के विकास क्रम मे विज्ञान के योगदान पर जानकारी देते हुये कहा की आज की महिलाएं अंधविश्वास और कुरीतियों को पीछे छोडकर तार्किक रूप से सोच समझ कर आगे बढ़ रही हैं | स्वास्थ्य के बारे मे वैज्ञानिक जागरूकता केर चलते अब वे अपने परिवार के प्रति सजग है |
कार्यक्रम मे सोनी साहू , रतिनी देवांगन , गुड्डी यादव ,ममता यादव , गीतांजलि चंदेल ,कमला साहू ,दिनेश्वरी साहू , रूपा सिंह ने कविता एवं गीतों के माध्यम से अपने अपने विचार प्रस्तुत किए | भूनेश्वरी साहू ने लोक नृत्य के माध्यम से नारी ससक्तिकरण पर प्रस्तुति दी |
कार्यक्रम मे संस्था के द्वारा महिलाओं को उनेक क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्यों को करने के लिए सम्मानित किया गया | श्रीमति रुचि तनेजा को महिला उधमशीलता, सोनी साहू को ग्रामीण महिला उधम शीलता , सुमन साहू को भी ग्रामीण महिला उधम शीलता , स्वेता साहू बालोद को संस्था मे महिला विकास के क्षेत्र मे उत्कृष्ट योगदान के लिए एवं कुमारी सृष्टि मिश्रा को महिला विकास मे उत्कृष्ट कार्यों हेतु संस्था की अध्यक्ष श्रीमति वीणापाणि खरे के द्वारा सम्मानित किया गया |
कार्यक्रम मे व्यंजन बनाओ प्रतिओयोगिता का आयोजन किया गया जिसमे महिलाओं के द्वारा छतीसगढ़ी व्यंजन बनाए गए प्रतियोगिता मे प्रथम श्रीमति बिन्दु साहू दिवतीय स्थान तृतीय विद्यावाती चौधरी एवं चौथा प्रेमा देशमुख पुरुषकर दिये गए |
खेलकूद प्रतियोगिता मे प्रतियोगिता मे प्रथम पुरुषकर तारिणी देवांगन एवं मोगरा डेहरे को प्रथम पूरुष्कार प्राप्त हुआ
कार्यक्रम का सफल संचालन कुमारी सृष्टि साहू ने किया , कार्यक्रम के अंत मे संस्था के कोषाध्यक्ष श्री सतेन्द्र सिन्हा के द्वारा आमंत्रितों का आभार प्रदर्शन किया गया | कार्यक्रम को सफल बनाने मे रोशन भूआर्य एवं ओम प्रकाश यादव का योगदान रहा |

You cannot copy content of this page