DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ग्रीन कमांडो बुझा रहे वनों की आग, लोगों से भी की अपील

बालोद। इन दिनों का बालोद जिले के ग्रीन कमांडो वीरेंद्र साहू अपने आसपास के जंगलों में लगने वाली आग को बुझाने में जुटे हुए हैं।

ऐसा करने के लिए वे दूसरों को भी प्रेरित कर रहे हैं। उनका कहना है कि जंगल में आग लगने से काफी नुकसान होता है। छोटे-छोटे जीव जंतु और पौधे तो नष्ट होते ही हैं। इससे पर्यावरण असंतुलन भी बढ़ता है।

उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर वनों को आग से बचाएंगे। मार्च में बढ़ती गर्मी का प्रभाव जंगलों में दिख रहा है। महुआ बिनने के लिए पेड़ के नीचे आग नही लगाना चाहिए। बीड़ी पीकर न फेके।

आप भी अपने आस पास के जंगल में आग दिखे तो बुझाने का प्रयास जरूर करें। इसके लिए हरी टहनी तोड़कर, सूखे पतो के बीच में सफाई कर दे। जंगल बचाना हम सब की जवाबदारी है। वन बचेंगे तो ही पर्यावरण बचेगा।

You cannot copy content of this page