DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा डीबी ग्रुप का सम्मान

बालोद। श्रमजीवी पत्रकार संघ के तत्वधान में जिला स्तरीय होली मिलन व सम्मान समारोह सिटीजन क्लब में आयोजित किया गया कार्यक्रम के वरिष्ठ पत्रकार के द्वारा रक्तदान के क्षेत्र में विगत 7 वर्षों से कार्य कर रही डोनेट ब्लड ग्रुप का सम्मान किया गया।
डीबी ग्रुप के दीपक साहू ने बताया कि उनकी संस्था छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों में भी निरंतर सेवाएं प्रदान करते हुए अब तक लगभग 6500 यूनिट रक्तदान करा चुके हैं। ये आंकड़ा सिर्फ राजहरा शहर का है
रक्तदान के क्षेत्र में कार्य करते हुए संस्था को अब तक राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर के सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।
मीडिया प्रभारी शिवा सूर्यवंशी नियाज़ खान ने बताया कि डोनेट ब्लड संस्था रक्तदान के अलावा रक्तदान जागरूकता का अभियान भी चलाती है तथा समय समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन भी करती है जिला अध्यक्ष श्री भरत देवांगन ने बताया 25 मार्च को शहीद ब्लड बैंक में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा जिसमे नगर के रक्तवीर एवम गण्यमान नागरिक रक्तदान हेतु सादर आमंत्रित है समिति के पवन सोनी क्षितिज हुमने दानेश आर्य ने कहा सब मिल कर रक्त जागरूकता अभियान चलाया जाएगा पहले ग्रामीण क्षेत्र फिर शहरी क्षेत्रों में अभियान चलाया जाएगा पत्रकार संघ से वीरेंद्र भारद्वाज जी एवम नरेंद्र खोबरागड़े जी ने
डीबी ग्रुप के कार्य की सराहना करते हुवे कहा हमारे राजहरा क्षेत्र से बहुत से जरूरतमंद मरीजों को संस्था के द्वारा रक्तदान कराया जाता है इसके लिए आभार वयक्त किए गया संस्था के सदस्य संतोष रात्रे लक्ष्मण देवांगन ऋषि ठाकुर मजीद खान हेमंत गौतम कोमल ठाकुर अरविंद सौरभ पीयूष पटेल कासिम कुरैशी तुमेश साहू प्रवीण पटेल मनोज कुमार लीमेश रावटे है।

You cannot copy content of this page