लोग होली के जश्न में डूबे थे इधर गौ सेवक कर रहे थे गौमाता को बचाने प्रयास,,,,,फिर क्या हुआ देखिए,,,,



बालोद। कल जहां सभी रंग गुलाल के साथ होली खेलने में जुटे हुए थे। वहां कांग्रेस कमेटी खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव व गौ रक्षा अभियान समूह के जिला प्रमुख अपना कर्तव्य निभाने में जुटे थे।

बालोद रामदेव चौक से शुभम जैन द्वारा सूचना मिली की एक गौ माता बीमार अवस्था में तड़प रही है। तो आस पास में एकत्रित लोगो में उपस्थित सहयोगियों के साथ अजय यादव ने गौ माता को बचाने का प्रयास जारी रखा। किंतु गौ माता के प्राण नहीं बचाया जा सका। फिर उनके अंतिम संस्कार व गढ्ढा खोदने के लिए जेसीबी वाहन ढूंढा, नहीं मिलने पर सहयोगियों की सहायता से ठेले में ही रखकर गौ माता को एक उचित स्थान पर ले जाया गया। स्वयं सहयोगियों राधेश्याम नेताम, अरधो राम साहू , प्रकाश कुलदीप ,शुभम जैन ,सत्यम चंद्राकर , अक्कू साहू , विशाल माधवानी के साथ मिलकर गढ्ढा खोद कर गौ माता का पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया।

You cannot copy content of this page