DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बजट में मात्र 300 रुपए मानदेय बढ़ाने से नाखुश हैं रसोइए, करेंगे 11 मार्च से अनिश्चित कालीन हड़ताल

बालोद। छ.ग. माध्यान्ह भोजन रसोईया संघ बालोद की बैठक गंगा मईया झलमला में हुई। जिसमें जिला एवं ब्लाक के पदाधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री द्वारा 6 मार्च 2023 का बजट पेश किया गया। जिसमें सभी रसोईयों का मानदेय में मात्र 300 रू. बढ़ोतरी किया गया है। इससे जिले के समस्त रसोईयों में भारी आकोश है। रसोइयों ने कहा रसोईया 1995 से 2023 तक रसोईया का कार्य करते आ रहे है। फिर भी मानदेय में कोई बढोतरी नही किया गया। इसका जिला रसोईया संघ जिला बालोद विरोध करता है। बैठक में मौजूद संघ के जिला अध्यक्ष नुकेश साहू, जिला सचिव द्वारिका देशमुख और प्रमोद यादव ने कहा कि 11 मार्च से अनिश्चित कालीन हडताल तुता नया रायपुर में करने जा रहे है। जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। साथ ही इन्ही मुद्दों को लेकर 12 मार्च रविवार को समस्त ब्लाक-बालोद, गुरूर, गुण्डरदेही, डौण्डी, डौण्डीलोहारा में आवश्यक बैठक रखी गई है।

You cannot copy content of this page