DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नेवारीकला में मनाया गया रंगोत्सव

बालोद। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नेवारीकला में रंगोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने एक दूसरे को रंग लगाकर गले मिले और होली की हार्दिक बधाई दी।

शुभारंभ मां सरस्वती की पावन वंदना से किया गया। तदुपरांत छोटी-छोटी छात्राओं ने मनमोहक नृत्य द्वारा समा बांधा और सभी का मन मोह लिया। रंग उत्सव के शुभ अवसर पर होली से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम किए। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक नंद किशोर यादव ने किया। उन्होंने छात्र छात्राओं को होली के महत्व के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि होली आपसी भाईचारा एवं सौहार्द्र का पर्व है। सभी लोग मिलकर त्यौहार मनाएं तथा भाईचारे के साथ रहे। इस मौके पर छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन कर सबका मन मोह लिया। बच्चों ने एक दूसरे के साथ होली खेल कर खुशी मनाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका एवं शिक्षकों सी आर ठाकुर, बेणेश्वर साहू, आभा श्रीवास्तव का योगदान रहा। कार्यक्रम में माताओं की सराहनीय उपस्थिति रही ।प्रधानाध्यापक नंद किशोर यादव ने आभार व्यक्त किया।

You cannot copy content of this page