DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी,आम लोगों की समस्याएं

बालोद ।
कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक के उपरांत होने वाले जनदर्शन में आमलोगो की मांगों और समस्याएं को सुना। कलेक्टर श्री शर्मा ने विभिन्न स्थानों एवं दुरस्थ अंचलों से आए लोगो से बारी-बारी से मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली।

उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर उनके आवेदनों के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज ग्राम सियनमरा के रूपराम ने बिजली बिल संबंधी समस्या का निराकरण करने, सोहन साहू ने आर्थिक सहायता दिलाने, ग्राम तितुरगहन के जागेश्वर साहू ने ईलाज हेतु आर्थिक मदद दिलाने की माॅग की। इसी प्रकार अन्य आवेदकों ने भी अपनी माॅगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन कलेक्टर श्री शर्मा को सौंपे। कलेक्टर ने लोगों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु भरोसा दिलाया। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ.रेणुका श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर इंदिरा तोमर सहित समस्त एसडीएम व जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

You cannot copy content of this page