DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुरुर नगर पंचायत की कमान अब पार्षद महिमा के हाथ,कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में हुई नियुक्त

नगरीय निकाय प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

गुरुर। गुरुर नगर पंचायत में विगत दिनों अध्यक्ष रही टिकेश्वरी साहू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के मतदान के बाद रिक्त हुए अध्यक्ष पद की सीट पर वार्ड 3 के पार्षद महिमा साहू को कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। इस संबंध में नगरीय प्रशासन विभाग के द्वारा आदेश जारी किया गया है। वही आने वाले दिनों में यहां उपचुनाव होने हैं। कांग्रेस समर्थित महिमा साहू को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने पर विधायक संगीता सिन्हा व पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा सहित कांग्रेसियों ने बधाई दी। जारी आदेश के मुताबिक छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम, 1961 की धारा 37 ( 2 ) में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए राज्य शासन द्वारा महिमा (रेनू ) भूपेन्द्र साहू, पार्षद, वार्ड क्रमांक 03 को नगर पंचायत गुरूर जिला – बालोद (छ.ग.) के कार्यवाहक अध्यक्ष के पद पर आगामी आदेश पर्यन्त नाम निर्दिष्ट किया गया है।पुलक भट्टाचार्य अवर सचिव छत्तीसगढ़ शासन,नगरीय प्रशासन एवं विकास ने ये आदेश जारी किया है।

You cannot copy content of this page