DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

साल्हे के जंगल में फंदे पर मिली छात्रा की सड़ी गली लाश, प्रारंभिक जांच में यह बात आई सामने?

बालोद/ डौंडी। डौंडी ब्लाक के ग्राम साल्हे के जंगल में एक स्कूली छात्रा की लाश मिली है। जो फंदे पर बंधी हुई थी। लाश सड़ चुकी थी। मामला बुधवार को प्रकाश में आया। जिसके बाद डौंडी पुलिस सहित फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी रही। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। डौंडी थाना प्रभारी कैलाश मराई ने बताया कि शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या ही माना जा रहा है। फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना की वजह सामने नहीं आ पा रही है। कक्षा 9वी में पढ़ती थी। 31 जनवरी से लापता थी। 6 फरवरी को थाने में गुमशुदगी और अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। मृतक छात्रा स्कूल ड्रेस में ही थी। पास में उसकी साइकिल भी मिली है।

You cannot copy content of this page