DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सावधान-बाजारों और गांवों में कपड़ा बेचने के बहाने करता था मोबाईल चोरी, महासमुंद जिला का मोबाईल चोर व पाकेटमार बालोद में गिरफ्तार

चोरी किये विभिन्न कंपनियों का 23 नग टच स्क्रीन मोबाईल और घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकल बरामद

बालोद/ गुरुर। बाजार और गांवों में कपड़ा बेचने के बहाने रेकी कर मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के दो लोगों को बालोद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें से एक नाबालिग निकला है तो एक आरोपी अजय ध्रुव उम्र 34 साल ग्राम भीमखोज थाना खलारी जिला महासमुंद का रहने वाला है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव, के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुरूर बोनीफस एक्का के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गुरूर डॉ० भानूप्रताप साव व प्रभारी पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर उप0निरी0 अरूण कुमार साहू के नेतृत्व में पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर की टीम गठित कर विशेष अभियान के तहत मोबाईल चोर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की गई। बालोद पुलिस द्वारा घटना की रोकथाम हेतु अभियान के तहत पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर थाना गुरूर के पुलिस पार्टी द्वारा क्षेत्र में जुर्म पर अंकुश लगाने हेतु सहायक उप निरीक्षक रूपेश्वर राम भगत के हमराह पुलिस स्टाफ के शासकीय वाहन से एनएच 30 मार्ग ग्राम पुरूर से कोचवाही की ओर पेट्रोलिंग कर पतासाजी करते वापस मुजालगोंदी मरकाटोला होते टोल प्लाजा जगतरा एनएच 30 मार्ग पहुंचे थे। वहाँ से ग्राम पुरूर रानी दुर्गावती चौक पहुचते समय मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक मोटर सायकल में दो व्यक्ति सवार हैं। एक बड़ा बैग रखा है जो रानी दुर्गावती चौक के आस पास भ्रमण कर मोबाईल बेचने हेतु ग्राहक तलाश रहे हैं। जो पुलिस को देखकर कुम्हारखान तरफ मोटर सायकल क्रमांक सीजी 06-जीडब्लू-5442 होण्डा साईन से भागने लगा। जिसका पीछा किया गया जो एनएच 930 मार्ग ग्राम कुम्हारखान ग्राम पंचायत के पास पहुंचकर हम० स्टाफ के घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं बैग को चेक किया गया। बैग के अंदर कुल 23 नग मोबाईल विभिन्न कम्पनीयों के मिले। जिनके नाम पूछने पर मोटर सायकल चालक अपना नाम अजय ध्रुव एवं मोटर सायकल के पीछे बैठा व्यक्ति एक नाबालिग होना बताया। भीमखोज थाना खलारी जिला महासमुंद छ0ग0 का रहने वाला बताये। जिसे दोनों को उक्त मोबाईल के संबंध में पुछताछ करने पर सही जवाब नहीं देते हुये गोलमोल जवाब देने लगे । उक्त 23 नग मोबाईल चोरी का होने के संदेह के आधार पर उक्त दोनों व्यक्ति को बैग में रखे 23 नग मोबाईल एवं उक्त मोटरसायकल तथा दोनों व्यक्तियों को पुरूर लाकर पूछताछ किया गया। जो उक्त 23 नग मोबाईल को बाजारों में घुम घुम कर चोरी करना स्वीकार किये जो अपने मोटर सायकल में कपड़ा बेचने के बहाने करीब विगत 08 दिन पूर्व हम दोनों ग्राम भीमखोज से निकले है। दूसरे और तीसरे दिन धमतरी जिला के भखारा, रूद्री, एवं कुरूद पहुंचे। जहाँ बजारों 10 नग मोबाईल चोरी किये। रात्रि में धमतरी में रुके। चौथे व पांचवे दिन कांकेर जिला के लखनपुरी, कोटतरा के बाजारों में 07 नग मोबाईल चोरी किये । छ्ठवे च सातवें दिन चारामा हलबा के बाजार में 06 नग मोबाईल कुल 23 नग विभिन्न कंम्पनीयों का टच स्क्रीन मोबाईल को चोरी करना स्वीकार किये। एक आरोपी एवं विधी से संघर्षरत बालक से कुल 23 नग मोबाईल किमती 2,30,000 रू एंव घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकल किमती 60,000/रू कुल किमती 2,90,000/रू को जप्त किया गया। उक्त प्रकरण में पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर सहायक उप निरीक्षक रूपेश्वर राम भगत, आर0 159 लिखन साहु, आर0 64 गुणेश यादव, आर0 168 डोमेन्द्र रावटे, की सराहनीय भूमिका रही।

You cannot copy content of this page