DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ज्वेलरी बर्तन दुकान से एक लाख के जेवर पार, सनौद की घटना

बालोद/ गुरुर। गुरुर थाना क्षेत्र के ग्राम सनौद में एक लाख की चोरी का मामला सामने आया है। चोरी एक ज्वेलरी और बर्तन दुकान में हुई है। दुकान मालिक मनीष अग्रवाल निवासी
सदर बाजार धमतरी की रिपोर्ट पर गुरुर पुलिस कंवर चौकी ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दुकान मालिक मनीष अग्रवाल ने बताया कि मेरा स्वयं का अग्रवाल बर्तन दुकान व ज्वेलरी शाप ग्राम सनौद में स्थित है। 18.01.2023 को मै प्रातः दुकान को खोल कर संचालित किया बाद शाम करिबन 07.30 बजे के आस पास दुकान को बंद कर दोनो शटर को लक किया बाद मैं अपना घर धमतरी चला गया दिनांक 19.01.2023 के प्रातः मुझे ग्राम सनौद के ग्रामीणों के माध्यम से फोन द्वारा सूचना प्राप्त हुआ की मेरे बर्तन दुकान व ज्वेलरी शाप का शटर का ताला टुटा हुआ है। शटर लगभग एक इंच उठा हुआ है बताने पर मै तुरंत मेरे भाई आशीष अग्रवाल के साथ ग्राम सनौद में स्थित दुकान में पहुंचा देखा दुकान में लगे दो शटर मे से एक शटर का ताला टुटा हुआ है । शटर जमीन से एक इंच उपर उठा है तब मैं व मेरे भाई आशीष अग्रवाल ग्रामीणों के साथ दुकान में लगे दुसरे शटर का ताला खोल कर दुकान अंदर देखे दुकान में रखे सामान 01 . चांदी का तीन नग कडा 02. चांदी का दो नग ब्रेसलेट 03 चांदी का तीन नग पायल 04 . चांदी का एक छोटा करधन 05. चांदी का एक चैन 06. चांदी का एक जोडी साटी 07. चांदी का एक नग मंगलसुत्र 08 सोने का दो जोडी टाप्स 09. चांदी का पच्चीस जोडी बिछिया कुल जुमला किमती लगभग 1,00000 / रूपया के समान को अज्ञात चोर के द्वारा दिनांक 18.01.2023 से 19.01.2023 के दरमियानी रात्रि में चोरी कर ले गया है । मुझे समान का वजन पूर्ण याद नहीं है चांदी के सभी आभूषण का वजन लगभग एक कि.ग्रा. है व सोने के आभूषण का वजन लगभग एक तोला (10 ग्राम) है।

You cannot copy content of this page