DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मेला घूमने वाले सावधान, सक्रिय हुए बाइक चोर, जेवरतला में 45000 की बाइक पार

बालोद। इन दिनों मेला का दौर चल रहा है। ऐसे में बाइक चोर गिरोह सक्रिय हो गए हैं। देवरी थाना क्षेत्र के जेवरतला में बाइक चोरी का मामला सामने आया। यह घटना सभी लोगों को आगाह करते हैं कि आप कभी मेला जा रहे हैं तो अपनी बाइक की सुरक्षा ऐसी करें कि कोई चोरी ना कर पाए। थाने में दर्ज मामले के अनुसार प्रार्थी चंद्रकांत साहू ने बताया वह जेवरतला का रहने वाला है। मोटर सायकल सी.डी. डिलक्स क्रमांक CG-08, AN- 0106 हरा रंग जिसका चेचिस नंबर MBLHAW021K5H43179, इंजन नंबर HA11ENK5H22748 कीमती 45000 रूपये का वाहन स्वामी हूं । दिनांक 13/01/2023 के शाम 07/30 बजे मेरी उक्त मोटर सायकल को पुरन यादव निवासी जेवरतला के घर के सामने रखकर मंडाई घुमने चला गया था, वापस करीबन 08/45 बजे आया तो देखा कि मेरी उक्त मोटर सायकल नही था कोई अज्ञात व्यक्ति मेरी मोटर सायकल सी.डी. डिलक्स क्रमांक CG-08, AN- 0106 कीमती 45000 रूपये को खुले स्थान से चोरी कर ले गया था । जिसका पता तलाश करता रहा नही मिलने पर आज थाना देवरी में रिपोर्ट लिखवाया गया।

You cannot copy content of this page