DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिले में बढ़ती ठंड के प्रतिकूल प्रभाव से बचने नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के बच्चो के लिए 07 जनवरी तक अवकाश घोषित

बालोद।कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के निर्देश पर जिले में बढ़ती ठंड के प्रतिकूल प्रभाव से बचने हेतु नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के बच्चों के लिए स्कूलों में 05 जनवरी से 07 जनवरी 2023 तक अवकाश घोषित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी शासकीय, अशासकीय प्राथमिक और पूर्वमाध्यमिक शाला के प्रधानपाठक व प्राचार्य को पत्र जारी कर कहा है कि जिले में बढ़ती हुई ठंड एवं शीतलहर के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय-नर्सरी, प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक (कक्षा नर्सरी से आठवीं तक) में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं हेतु 05 जनवरी 2023 से 07 जनवरी 2023 तक अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि अवकाश केवल छात्र-छात्राओं के लिए है। शिक्षक तथा अन्य कर्मचारी निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित रह कर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। हाईस्कूल एवं हायरसेकेण्डरी विद्यालय पूर्ववत संचालित रहेंगे।

You cannot copy content of this page