DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बच्चों की जन्म दिवस पर बधाई गीत एवं तिलक लगाकर शाला परिवार में मनाते है यहां जन्मदिवस, बच्चों को उपहार स्वरूप भेंट करते है, शिक्षा सामग्री

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला धोबनपुरी में मनाते है जन्मदिवस

गुरुर। शासकीय माध्यमिक शाला धोबनपुरी में पढ़ने वाली छात्रा रूपाली का जन्म दिन मनाया गया। शाला में सभी बच्चों जन्म दिन मनाया जाता है ,प्रधान पाठक ताजेश हिरवानी ने बताया कि जिस बच्चे का जन्म दिन होता है उसे प्रार्थना के समय तिलक लगााकर सभी बच्चों के द्वारा बधाई गीत गाकर शुभकामना उज्ज्वल भविष्य की कामना प्रेषित करते है। इस तरह के शैक्षिक नवाचार से बच्चों को अपना एवं अपने साथी का जन्म दिन याद रहता बच्चे उस दिन उत्साहित रहते हैं शिक्षकों के द्वारा पेन ,पेन्सिल उपहार में दिया जाता है। इस अवसर पर संकुल समन्वयक षडप्रकाश किरण कटेन्द्र , शिक्षक एलबी सरिता देवान , संजय साहू , योगेन्द्र शिवना , उत्तम साहू, उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page