DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सड़क हादसों में कमी लाने पुलिस कर रही लगातार कार्यवाही,67 लापरवाह वाहन चालकों पर 21,000 रूपये वसूला गया चालान

जिले के सीमावर्ती थानों में भूसा गाड़ियों एवं सामान को बिना ढके परिवहन करने वाले वाहनों पर कार्यवाही हेतु चलाया गया विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान

आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने किया गया अपील

बालोद। पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर के मार्गदर्शन में समस्त राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) जिला बालोद के पर्यवेक्षण में जिले के थाना/चौकी प्रभारी एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में बालोद जिले के सीमावर्ती थाना डौंडी, देवरी, गुरूर, रनचिराई , अर्जुदा, और गुण्डरदेही क्षेत्र मे विषेश अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के दौरान ओव्हरहाईट एवं अगल-बगल एवं पीछे की ओर गाड़ी के बाहर लम्बा माल निकालकर चलने वाले वाहनों, सामान को बिना ढंके वाहन चालन करने वालों के विरूद्व अभियान चलाकर कुल 67 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व मोटरयान अधिनियम् के तहत् कार्यवाही कर 21,000 रू. समन शुल्क वसूल किया गया।

इस चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालको एवं आम नागरिकों को सीट बेल्ट लगाने एवं हेलमेट लगाने की समझाईश देकर यातायात संकेतो के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया साथ-साथ ओव्हरहाईट वाहन चालन, ओव्हरलोड़ माल/यात्री परिवहन, प्रेशर हार्न का प्रयोग, तेज गति से वाहन चलाने, शराब सेवन कर वाहन चलाना, दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाना, नम्बर प्लेट का स्पष्ट न लिखा होना, एवं मौके पर वाहन के दस्तावेज पेश नहीं करने, वाहन चलाते हुए मोबाईल से बात करना बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के वाहन चलाते पाये जाने वालों पर सख्ती से कार्यवाही किया गया है। इस प्रकार का मोटर वाहन चेकिंग अभियान बालोद पुलिस द्वारा लगातार जारी रहेगा , सभी वाहन चालको से निवेदन है कि अपने गाडी का दस्तावेज़ लेकर यात्रा करे और यातायात पुलिस का चेकिंग अभियान में सहयोग करें।

You cannot copy content of this page