DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सांकरा ज में मानस गान सम्मेलन 31 दिसंबर से, मेला 2 जनवरी को

बालोद। ग्राम सांकरा ज में पहली बार मानस गान सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जो 31 दिसंबर और 1 जनवरी नव वर्ष पर आयोजित है। तो गांव का मेला 2 जनवरी को होगा। इसके दूसरे दिन यानी 3 जनवरी को कबड्डी प्रतियोगिता भी होगी। इस तरह लगातार चार दिनों तक विभिन्न आयोजनों का सिलसिला चलेगा। सरपंच वारुणी शिवेंद्र देशमुख ने बताया कि मानस गान सम्मेलन में 2 दिन छत्तीसगढ़ की विशिष्ट चयनित मानस मंडलियां प्रस्तुति देगी। मेला दिवस 2 जनवरी सोमवार को रात्रि में बांधा बाजार, अंबागढ़ चौकी का छत्तीसगढ़ी नाच का कार्यक्रम भी रखा गया है।
मानस गान सम्मेलन का आयोजन किसान संगवारी समिति और समस्त ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है।

You cannot copy content of this page