DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डुडिया में एनएसएस कैम्प का सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन, कार्यक्रम में पहुंचे संसदीय सचिव

विद्यार्थी जीवन बेहद महत्वपूर्ण, इसलिए लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करें: कुंवर सिंह निषाद

अर्जुन्दा
गुरुवार दोपहर 2 बजे शहीद दुर्वाशा निषाद कॉलेज अर्जुन्दा के द्वारा डुडिया में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस कैम्प का समापन हुआ। इस दौरान कॉलेज के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। वहीं उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसलिए विद्यार्थी जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करें। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की सलाह दी। श्री निषाद ने कहा कि बीते सात दिनों में जो सीखा वह जनकल्याण और समाज कल्याण के कार्यों में उपयोग लाएं। इस दौरान उन्होंने अपने कॉलेज जीवन के रोचक किस्से सुनाएं और विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष श्री चंद्रहास देवांगन, उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा चंद्राकर, कॉलेज के जनभागीदारी अध्यक्ष श्री जगदीश चांडक, प्राचार्य, सरपंच श्रीमती ललिता भूआर्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page