DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

घीना में शक्ति दिवस का भव्य आयोजन

बालोद। घीना (अर्जुन्दा) में अखिल भारतीय हल्बा / हल्बी समाज ग्राम घीना के सामाजिक बन्धुओ द्वारा शक्ति दिवस का आयोजन कर माँ दुर्गा की प्रतिमा पर विशेष पूजा अर्चना कर अपने सामाजिक संगठन को मजबूत करने का एक अच्छा संकल्प ध्वज तले लिया।

ध्वजारोहण कर अपने समाज उत्थान पर संगठन को भली भांति सँवारने का आव्हान समाज के नेत्तित्व कर्ताओ ने प्रयास किया। शिक्षा, धार्मिक, सामाजिक व राजनैतिक रूप से जागने को तत्पर रहने संबंधि बात रखे। गांव के बुजुर्ग भारत विश्कर्मा, हरि पटेल, मन्नालाल डड़सेना, चुनु राम भुआर्य को साल व श्री फल देकर सम्मानित किया गया।

अंत मे समस्त ग्राम वासियो को प्रसाद वितरण का कार्यक्रम का समापन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शोभा राम चुरेन्द्र, अध्यक्षता बिंदु तारम, विशेष अतिथि के कार्यक्रम में डालचंद जैन, सुखी राम पटेल, राजेन्द्र यादव, खम्हन साहु, नरेंद्र निषाद, राजु सेन, बिंझवार तारम एवं समस्त पंचगण एवं ग्राम वासी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन हल्बा / हल्बी भवन घीना में किया गया, यह जानकारी मीडिया प्रभारी रूपसिंह रावटे ने दी।

You cannot copy content of this page