DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

धनगांव में शक्ति पर्व हर्षोल्लास के मनाई ,समाज के पदाधिकारी ग्रामीण हुए शामिल

बालोद। अखिल भारतीय आदिवासी हलबा हलबी समाज ग्राम धनगांव में शक्ति पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।

शोभा यात्रा का शुभारंभ अखिल भारतीय आदिवासी हल्बा सामाजिक भवन प्रांगण में मां दंतेश्वरी मां दुर्गा व शहीद गैंदसिंह नायक के तैल चित्र पर पूजन अर्चन कर कलश यात्रा के साथ किया गया। गांव सभी चौक मोहल्ले से होते हुए सामाजिक भवन में कलश यात्रा वापस लौटी ।

तत्पश्चात मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण के साथ ध्वजगान व मा दंतेश्वरी की आरती के साथ जोरदार जयकारा की उदघोषणा हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री श्याम चरण केराम अध्यक्षता जगत राम रावटे सर्किल अध्यक्ष विशेष अतिथि इंद्र कुमार भंडारी ग्राम पटेल दिनेश

फाफरे समाज प्रबंधक तोषण चुरेंद्र सरपंच विजय पटेल प्रधान पाठक झमित बाई पटेल भू,पू,सरपंच बसंती भूआर्य भू,पू,सरपंच एवं अन्य समाज के गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे । समाज के पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित अतिथियों व समाज के गौरव युवा साथी जो देश विभिन्न क्षेत्रों के अलग-अलग विभागों में पदस्थ रहते हुए समाज को आगे बढ़ाने के लिए अपना अपना योगदान दे रहे है उनमें उपस्थित हमारे सामाजिक नवयुवा साथियों का सम्मान तिलक वंदन पुष्पहार से किया गया। अतिथि स्वागत के पश्चात विशेष अतिथि द्वारा समाज की विभिन्न परंपराओं, रीति-रिवाजों नियमों को अवगत कराते हुए शक्ति पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए।

सभी के स्वस्थ मनोरंजन के लिए छोटे- छोटे बच्चों के द्वारा मनमोहक नैनाभिराम प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में हमारे नव युवा साथी ने अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया। रात्रिकालीन बेला में रंग छत्तीसगढ़ सुरगी राजनांदगांव की रंगारंग प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त रिखी राम केराम द्वारा किया गया व छत्रपाल केराम शिक्षक द्वारा सफल संचालन किया गया।

इस अवसर पर कर्मचारी प्रकोष्ठ से संत केराम जागेश्वर केराम छत्रपाल केराम नूतन रावटे सहित पांच पांघर के प्रमुख रोहित केराम लिखने चुरेन्द्र चेतन नायक यादराम रावटे हुमन कोसमा व समाज सेवक सूरज चुरेन्द्र रेवा राम रावटे हल्बा नवयुवक मंडल अध्यक्ष कमल किशोर जयंत पिस्दा व सभी सदस्यों के महत्वपूर्ण योगदान से कार्यक्रम संपन्न हुआ ।

You cannot copy content of this page