DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मार्री में बहु प्रतीक्षित मांग नवीन धान खरीदी केंद्र का किया शुभारंभ

कुंवर सिंह निषाद संसदीय सचिव व विधायक ने किया विभिन्न विकास कार्यों को लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया

अर्जुन्दा। कुंवर सिंह निषाद संसदीय सचिव व विधायक गुंडरदेही ने अपने विधानसभा क्षेत्र के देवरी ब्लाक के ग्राम मार्री में नवीन धान उपार्जन केंद्र पहुंचकर धान खरीदी का शुभारंभ किया साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया गया जिसमें एक भवन व एक पुल पुलिया का भूमिपूजन किया गया।


कुंवर सिंह निषाद संसदीय सचिव व विधायक गुंडरदेही ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे किसानों भाईयों को किसी भी प्रकार के तकलीफ न हो और अपने दाना दाना बेच सके व जिसे खरीदने के लिए हमारे छत्तीसगढ़ के किसान हितैषी सरकार करबद्ध है और लगातार हमारे किसान भाइयों से 01 नवंबर से पुरे छत्तीसगढ़ में सरकार के द्वारा धान खरीदी शुभारंभ कर दिया है

लेकिन हमारे मार्री खैरा व पसोद के किसान बहु प्रतीक्षित मांग नवीन धान खरीदी केंद्र खोलवाने के लिए लगभग डेढ़ माह इंतजार करने के बाद विधायक जी ने आज सौगात दिया। किसान अपने मेहनत के अनुरूप वाजिब दाम में बेचकर गदगद है पुरे भारत वर्ष में सिर्फ छत्तीसगढ़ सरकार है जो किसान हितैषी है जो किसानों के दाना दाना सबसे अधिक मुल्यो में खरीदी कर रहे हैं वहीं हमारे किसान भाइयों को समय समय पर राजीव गांधी न्याय योजना के तहत रूपए उनके खातों में डालकर किसानों के हित कर रहे हैं किसान इन रूपयो से अपने मनपसंद चीजों को खरीद रहे हैं वहीं आने वाले वर्ष में हमारे छत्तीसगढ़ सरकार 2800 रूपये प्रति क्विंटल में खरीदी करेगा। वहीं छत्तीसगढ़ शासन ने किसानों को हितों को ध्यान में रखते हुए गौठान योजना चालू किया है जहां गोबर ₹2 किलो वहीं गौ मूत्र 4 रुपए प्रति लीटर में खरीदी कर रहे हैं और किसानों को जैविक खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। वहीं आने वाले समय पर किसानों के मांग अनुरूप 20 क्विंटल हमारे सरकार खरीद सकता है।


इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जीवन लाल कश्यप ,पोषण देवांगन सरपंच पसौद, कोदू राम दिल्लीवार अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी देवरी, अमर लाल भुआर्य सरपंच, हेमलता चुरेम, संजीव कुमार चौधरी, सुनील गोलछा,इंदरमन देशमुख,मगन मालेकर,मनराखन बढ़ई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page