बालोद। बालोद पुलिस ने एक किराना व्यवसायी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ 77 हजार रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। प्रार्थी करण नारंग निवासी सिंधी कालोनी ने बताया स्वयं का किराना दुकान का संचालन करता हूं। 1 दिसंबर के शाम करीबन 6 बजे अज्ञात काल धारक जिसका मोबाईल नंबर 7357064843 से मेरे मोबाईल नंबर पर फोन आया और डाटा एन्ट्री ऑपरेटर में नौकरी लगाने के नाम पर मुझसे विभिन्न किस्तों में कुल 77,000 रूपये अपने पे टी एम नं0 7005084828 में डलवाकर मेरे साथ धोखाधड़ी किया है।
डाटा एन्ट्री ऑपरेटर में नौकरी लगाने के नाम पर किराना व्यवसायी से 77 हजार रुपए की धोखाधड़ी
