DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

युवाओं में छत्तीसगढ़िया संस्कृति, खेलकूद और रीति-रिवाज के प्रति जागरूकता लाने का बेहतर प्रयास: कुंवर सिंह

हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज के कार्यक्रम में फरदडीह (बुंदेली) पहुंचे संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, खिलाड़ियों को किया सम्मानित

अर्जुन्दा ।शनिवार दोपहर 12 बजे हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज के द्वारा आयोजित ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव एवं खेल-कूद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद फरदडीह (बुंदेली) पहुंचे।

जहां 400 मीटर दौड़, कबड्डी, खो-खो, कुर्सी दौड़ आदि खेलों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागीयों का सम्मान किया।

श्री निषाद ने कहा कि हल्बा-हल्बी समाज के द्वारा छत्तीसगढ़िया संस्कृति, खेलकूद और रीति-रिवाज के प्रति जागरूकता लाने का बेहतर प्रयास किया जा रहा है। इसी उद्देश्य के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजीव युवा मितान क्लब की शुरुआत की है। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि हम अपनी कला-परंपरा, मूल संस्कृति और हमारी सभ्यता को सहेज कर रख

। इसका असर अब धरातल पर दिखने लगा है। इस दौरान श्री निषाद ने जैतखाम के चारो ओर रेलिंग निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन भी किया। इस अवसर पर नरोत्तम सिंह रावटे, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद गिरीश चंद्राकर, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी कोदू राम दिल्लीवार, फिरंता उइके, सरपंच पार्वती नायक, अवधेश सुधाकर, भावना नायक, इंदरमन देशमुख उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page