DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संसदीय सचिव ने तमोरा में किया विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण

अर्जुन्दा ।
शुक्रवार दोपहर 3 बजे संसदीय सचिव व गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद और उनकी पत्नी श्रीमती दंतेश्वरी निषाद तमोरा में आयोजित लोकार्पण और भूमिपूजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

जहां श्री निषाद ने सतनाम भवन शेड निर्माण एवं सांस्कृतिक कला मंच शेड निर्माण का लोकार्पण किया और नवीन ग्राम पंचायत भवन निर्माण के लिए नारियल फोड़ कर भूमिपूजन किया।

इस दौरान सरपंच सोनिया निषाद, उप सरपंच प्रमोद कुमार देशलहरा, मोंटू चंद्राकर, सुनील चंद्राकर, ममता ठाकुर, अनिल ठाकुर, होमलाल ठाकुर, रम्भा ठाकुर, सुनीता सोनवानी, अरुण कुमार देशलहरा, अनिता विश्वकर्मा, सुशीला मधुकर सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page