DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कसहीकला कांड- छह माह पहले महिला की हत्या कर रास्ते में लाश फेंक फरार हुआ था हत्यारा, अर्जुंदा पुलिस ने राजनांदगांव में दबोचा

बालोद। अर्जुन्दा पुलिस को हत्या के मामले में बड़ी कामयाबी मिली हैं। हत्या करने के बाद से करीब छह माह से फरार आरोपी भन्नी सागर देवार को अर्जुन्दा पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के उपर 5,000 रू का ईनाम भी घोषित था। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के निर्देशन एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुण्डरदेही सोनसाय मौर्य के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अर्जुन्दा शिशिर पाण्डेय् के नेतृत्व में पिछले कई महिनो से फरार आरोपी भन्नी सागर देवार को राजनांदगाँव बस स्टैंड से गिरफ़्तार करने में सफलता पाई।

फ़रार आरोपी की जिला बालोद, दीगर जिला के अलग-अलग स्थानो पर एवं बिहार में लगातार पता साजी की जा रही थी। भन्नी सागर का निश्चित पता स्थान का नही होने से पता साजी में काफी कठिनाईयो का सामना करना पड़ा।

अंतत: मुखबीर की सूचना पर आरोपी भन्नी सागर को 23 दिसंबर को राजनादगांव नया बस स्टैण्ड से थाना प्रभारी शिशिर पाण्डेय् के हमराह प्रआर विकास सिंह, आर.पिताम्बर ठाकुर, कमलेश रावटे, धमेन्द्र चन्द्रवंशी, नेमसिह निषाद भुपतदास मानिकपुरी, भालेश्वर देवांगन के द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। पुछताछ में अपराध घटित करना कबुल करने पर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना अर्जुन्दा लाया गया। आरोपी भन्नी सागर देवार पिता स्व.भारत सागर देवार उम्र-25 वर्ष निवासी कसहीकला थाना सुरेगांव हाल पता डोगरगांव अटल अवास वार्ड क्रमांक-11 थाना डोगरगांव जिला राजनादगांव को घटना के संबंध में विस्तार पूर्वक पुछताछ किया गया। जो बताया कि भन्नी सागर म़ृतिका भारती मंडावी से घटना के 02 वर्ष पूर्व से प्रेम संबंध के चलते शादी कर एक साथ दल्लीराजहरा रह रहे थे। मृतिका के अन्य लोगों से मेल जोल व शराब पीने के आदि होने से आरोपी मृतिका से नाराज रहता था। आरोपी भन्नी सागर, व मृतिका कोबा बुदेली में रहने आये थे। 18 जून.2022 के शाम 5 बजे आरोपी भन्नी कबाड़ी बेचकर डौण्डीलोहारा से कोबा आया तो ठहरे हुये स्थान पर मृतिका भारती नही थी। जिसका पता तलाश किया तो रात 8 बजे करीबन मृतिका कसहीकला में आरोपी को मिली। मृतिका भारती मंडावी काफी शराब पी हुई थी। जिसे आरोपी कसहीकला भांठा के खण्डर भवन में ले जाकर मृतिका के अन्य लोगों से मेल जोल व शराब पीने के आदि होने के चलते हत्या करने की नियत से रातभर आरोपी द्वारा मृतिका को हाथ मुक्का व लात से मारपीट करने से मृतिका अधमरी पड़ी थी। जिसे भन्नी अपने कबाड़ी वाहन मोटर सायकल में अपनी शरीर से बांध कर नवागांव से रेंहची बांध जाने के मार्ग के बीचो-बीच मृत हालत में फेक कर भग जाना तथा डौण्डीलोहारा के आस-पास रहकर कबाड़ी काम करना तथा डोगरगांव जिला राजनादगांव में रहकर पिछले 06 माह तक आश्रय स्थल राजनादगांव रेल्वे स्टेशन के पास रहकर पुलिस के डर से छुप कर जीपन यापन करना अपने कथन में बताया है। संपूर्ण विवेचना के दौरान आरोपी भन्नी सागर देवार के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने पर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी शिशिर पाण्डेय् के हमराह प्रआर. विकास सिंह, आर.पिताम्बर ठाकुर, कमलेश रावटे, धमेन्द्र चन्द्रवंशी, नेमसिह निषाद भुपतदास मानिकपुरी, भालेश्वर देवांगन का महत्तवपूर्ण योगदान रहा।

You cannot copy content of this page