दादू सिन्हा धमतरी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक अभियान जिसका नाम मोर आवास मोर अधिकार के नाम से चलाया जा रहा है,जिसके तहत पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर भिलाई जिले के सुपेला में जन जागरूकता को लेकर पहुंचे थे,
इस दौरान पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के ऊपर पथराव हुआ,जिसको लेकर छत्तीसगढ़ में घमासान मचा हुआ है, और प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया जा रहा है, जिसके चलते धमतरी जिले के घड़ी चौक पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पुतला दहन किया,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ने बताया की मुख्यमंत्री सहित 13 मंत्रियों का पुतला दहन किया, और खुली चेतावनी दि गईं है, की धमतरी जिले में कांग्रेस के कोई भी मंत्री जिला क्रॉस करेंगे तो उनको भी ईट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा,पुतला दहन के दौरान जब नेशनल हाईवे पर 13 पुतला मंत्रियों का रखा गया,और 5 लीटर पेट्रोल को उसमें डाला गया,वही अचानक कार्यकर्ताओं ने पुतले पर आग लगाया, और पुतला धधक गया जिससे की आस पास मौजूद कार्यकर्ता थे जिनमें महिलाएं भागते नजर आए,जिस कारण से पूरे कार्यकर्ता बाल-बाल बच गए,गनीमत है आग से किसी की भी जान जा सकती थी और आग से बुरी तरह झुलस सकते थे, लेकिन पुतले के आग से भाजपा जिला अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता घायल हो गए, किसी के शरीर का बाल जल गए तो कहीं किसी का हाथ जल गया, तो किसी का पैंट पैर चिपक गया,जिन्हें तत्काल अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार करवाया गया,और युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चौक पर ही अपने हाथ पर मरहम लगाते दिखे।

