DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

लापरवाह 27 वाहन चालकों पर 10400 रूपये का समन शुल्क चालानी कार्यवाही की गई

बालोद पुलिस द्वारा प्रेषर हार्न के विरूद्व चलाया गया विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान

आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से प्रेषर हार्न का प्रयोग नहीं कर यातायात नियमों का पालन करने किया गया अपील

बालोद। पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देषन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीष राठौर एवं समस्त राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) के दिशा-निर्देश में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के द्वारा प्रेशर हार्न लगाकर वाहन चलाने वाले चालकांे के विरूद्व चालानी कार्यवाही किया गया, मौके पर प्रेषर हार्न निकलवाया गया।

इस मोटर वाहन चेकिंग का मुख्य उद्देष्य प्रेषर हार्न, ओव्हरहाईट एवं अगल-बगल एवं पीछे की ओर बाड़ी के बाहर लम्बा माल निकालकर चलने वाले वाहनों से हेाने वाले सड़क दुर्घटनाआंे में कमी लाना एवं लापरवाह वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही करना कि

साथ ही आम जनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता की भावना पैदा करना है। जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों द्वारा मोटरयान चेकिंग अभियान चलाकर कुल 27 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व मोटरयान अधिनियम् के तहत् कार्यवाही कर 10400 रू. समन शुल्क वसूल किया गया। इस चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालको एवं आम नागरिकों को सीट बेल्ट लगाने

एवं हेलमेट लगाने की समझाईष देकर यातायात संकेतो, यातायात नियमों प्रेषर हार्न का प्रयोग नहीं करने के बारे में भी बताया गया। समझाईष के साथ-साथ ओव्हरहाईट वाहन चालन, प्रेषर हार्न का प्रयोग, तेज गति से वाहन चलाने, शराब सेवन कर वाहन चलाना, ओव्हरलोड़ माल/यात्री परिवहन, दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाना, नम्बर प्लेट का स्पष्ट न लिखा होना, एवं मौके पर वाहन के दस्तावेज पेष नहीं करने, वाहन चलाते हुए मोबाईल से बात करना बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के वाहन चलाते पाये जाने वालों पर सख्ती से कार्यवाही किया गया है। आडे़-तिरछे, ओव्हरहाईट, ओव्हरस्पीड़, ओव्हरलोड़ परिहवन पर नियमानुसार कार्यवाही किया गया। इस प्रकार की चेकिंग से जनता का पुलिस पर विष्वास बढ़ेगा आम जनता एवं राहगीरों की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है। यह चेकिंग अभियान बालोद पुलिस द्वारा लगातार जारी रहेगा। बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करता है कि वाहनों में प्रेषर हार्न का प्रयोग नहीं करे, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवष्य लगावे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेषा अपने साथ रखे अथवा मोबाईल में सॉफट कॉपी में अपने दस्तावेज सुरक्षित रखें।

You cannot copy content of this page