DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अवैध शराब तस्करी करने वाले को बालोद पुलिस ने किया गिरफ्तार, 200 पौवे शराब, स्कूटी जब्त

ग्राम हीरापुर का रहने वाला है आरोपी जो क्षेत्र में करता था अवैध शराब का परिवहन

बालोद। अवैध रूप से शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज आनंद छाबड़ा के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरीश राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद एवं एस. डी. ओ.पी ऑफिस बालोद का एक संयुक्त विशेष टीम तैयार किया गया है।

जिसके तारतम्य में सूचना प्राप्त हुआ कि शराब भट्ठी बालोद से अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब लेकर परिवहन करने की सूचना में

औराभाठा पुलिया के पास घेराबंदी कर पकड़ने पर अपना नामपता पुछने पर दीपक कुमार साहू पिता श्री जीवन साहू उम्र 32 साल ग्राम हीरापुर थाना व जिला बालोद जिसके कब्जे से देशी प्लेन शराब कुल 200 नग देशी प्लेन शराब कुल 36.000 ब्लक लीटर कीमती 16,000 रू. एवं सफेद रंग का स्कूटी बिना नम्बर का कीमती 70,000 रू को जप्त कर कब्जा पुलिस लेकर थाना बालोद में अप. क 574 /22 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम किया गया है।

You cannot copy content of this page