DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

26 लापरवाह वाहन चालकों पर 8700 रूपये का किया गया चालानी कार्यवाही

बालोद पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना में कमी लाने चलाया गया विषेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान

(रंगीन) ब्लैक फिल्म वाले वाहनों पर की कार्यवाही

आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन करने की अपील

बालोद। पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर एवं समस्त राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) के दिषा-निर्देष में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर् चंद्रवंशी के द्वारा जिले में विषेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस मोटर वाहन चेकिंग का मुख्य उद्देष्य सड़क दुर्घटनाआंे में कमी लाना एवं लापरवाह वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही करना है। जिले के समस्त थाना/चौकी मे प्रभारीयों द्वारा मोटरयान चेकिंग अभियान चलाकर कुल 26 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व मोटरयान अधिनियम् के तहत् कार्यवाही कर 8700 रू. समन शुल्क वसूल किया गया। इस चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालको एवं आम नागरिकों को सीट बेल्ट लगाने एवं हेलमेट लगाने की समझाईष देकर यातायात संकेतो के बारे में बताया गया। समझाईष के साथ-साथ लापरवाह वाहन चालको जैसे तेज गति से वाहन चलाने, शराब सेवन कर वाहन चलाना, ओव्हरलोड़ माल/यात्री परिवहन, दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाना, नम्बर प्लेट का स्पष्ट न लिखा होना, एवं मौके पर वाहन के दस्तावेज पेष नहीं करने, वाहन चलाते हुए मोबाईल से बात करना बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के वाहन चलाते पाये जाने वालों पर सख्ती से कार्यवाही किया गया है। रंगीन ब्लैक फिल्म लगाकार वाहन चालन करने वाले वाहनों के मौके पर रंगीन ब्लैक फिल्म उतारकर नियमानुसार कार्यवाही किया गया। इस प्रकार की चेकिंग से जनता का पुलिस पर विष्वास बढ़ेगा आम जनता एवं राहगीरों की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है। यह चेकिंग अभियान बालोद पुलिस द्वारा लगातार जारी रहेगा। बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करता है कि अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट लगावे व वाहन चलाते समय वाहन के अवश्य हमेशा अपने साथ रखे अथवा मोबाईल में सॉफट कॉपी में अपने दस्तावेज सुरक्षित रख सकते है।

You cannot copy content of this page