DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अरुण साहू बने जिला भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक

बालोद। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के द्वारा प्रत्येक जिले हेतु पंचायत प्रकोष्ठ की गठन की गई है। जिसमें बालोद जिले से जगन्नाथपुर निवासी अरुण साहू
को जिला बालोद हेतु पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक का दायित्व सौंपा गया है। जिसमें जिला पंचायत विभाग में उत्साह एवं एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इस नियुक्ति पर जिला भाजपा एवं ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई प्रेषित की।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत पवार ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राकेश यादव, मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू, राजीव रिंकू शर्मा,शरद ठाकुर, महामंत्री दानेश्वर मिश्रा बिरेंद्र साहू, विकास साहू, संदीप साहू,आदि उपस्थित रहें।

You cannot copy content of this page