DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपाइयों ने याद किया सोनाखान के सपूत को

शहीद वीर नारायण शहादत दिवस पर प्रतिमा पर भाजपा संगठन के प्रदेश व जिला के नेताओं ने माल्यार्पण , पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

बालोद। 10 दिसंबर सोनाखान के जमीदार, छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र शहीद वीर नारायण सिंह छत्तीसगढ़ के प्रथम अमर शहीद के शहादत दिवस पर नया बस स्टैंड बालोद स्थित प्रतिमा पर पूजा अर्चना पश्चात माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भाजपा नेताओं ने छत्तीसगढ़ के वीर शहीद को स्मरण किया।

भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रांतीय संगठन महामंत्री पवन साय, संभागीय प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, वरिष्ठ नेता यशवंत जैन ,राकेश यादव, जिला उपाध्यक्ष त्रिलोकी साहू, राकेश छोटू यादव, मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू ,सुरेश निर्मलकर, कौशल साहू, महामंत्री नरेंद्र सोनवानी ,संतोष कौशिक, लीला शर्मा, सुरेंद्र देशमुख, होरीलाल रावटे, कमल पंपालिया, आदित्य पिपरे, संजय साहू ,संदीप साहू, तोमन साहू ,दुर्गानंद साहू ,विक्रम लालवानी, प्राची लालवानी, अंबिका यादव, हितेश कौशिक ,सुनीता मनहर, अमित चोपड़ा, साव ,रवि पांडे, लिखन साहीरो, रिछेद मोहन कलिहारी सहित भाजपा जिला पदाधिकारी एवं शहर मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page