DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संसदीय सचिव निषाद बने स्कूल टीचर, अर्जुंदा में बच्चों को गणित पढ़ाया

बालोद। जब विधायक कुंवर सिंह निषाद शिक्षक बनकर सरकारी स्कूल पहुंच कर बच्चों को पढ़ाने लगे और ब्लैक बोर्ड में प्रश्न लिखकर पुछने लगें और बच्चे फटाफट उत्तर दिये। जवाब सुनकर विधायक भी गदगद हुए।आपने कई बार आईएएस आईपीएस अफसरों को स्कूल में निरीक्षण करते हुए और पढ़ाते हुए देखे होंगे लेकिन इस बार कुंवर सिंह निषाद संसदीय सचिव व विधायक जब अर्जुंदा नगर पंचायत के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला बाजार चौक अर्जुंदा पहुंचकर बच्चों के बीच पहुंचे और उनसे सवाल जवाब करने लगे बच्चे भी कहां रुकने वाले हैं। विधायक के प्रश्न सुनकर तुरंत उत्तर देने लगे विधायक बच्चों के प्रश्नों के उत्तर मिलने पर गदगद होने लगे। विधायक ने गणित का विषय के सूत्र बच्चों से पूछे और ब्लैक बोर्ड में लिखने लगे। उनके सवालों का जवाब भी ब्लैक बोर्ड में लिखकर पढ़ाने लगे। वे कुछ बच्चों को 13 का पहाड़ा और गिनती सुनाने के लिए कहा। बच्चे भी कंठस्थ गिनती सुनाए। वही कुछ बच्चों को रंग के आधार पर ड्रेस कोड भी जानने की कोशिश किया। बच्चों के द्वारा बहुत ही सुन्दर तरीके से उत्तर दिया। विधायक अचानक स्कूल के निरीक्षण करने पहुंचे थे। विधायक के अचानक स्कूल आने पर शिक्षक हड़बड़ा गए कि विधायक कैसे स्कूल आ रहें हैं। फिर विधायक ने बताया कि बच्चों का पढ़ाई लिखाई ठीक हो रहा है कि नही जांचने के लिए कक्षा में पहुंच एक शिक्षक की तरह पढ़ाई लिखाई कराने लगे। एक सरकारी स्कूल में भी अच्छा पढ़ाई लिखाई व बच्चों के लगन को देख प्रसन्नता जाहिर किए। साथ बच्चों को अच्छे से पढ़ाई लिखाई करके अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कहा।

You cannot copy content of this page