DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दल्ली में कांग्रेस की जीत पर बटी मिठाइयां

बालोद।बालोद जिला युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष प्रशांत बोकड़े के नेतृत्व में आज बालोद जिला युवा कांग्रेस द्वारा दल्लीराजहरा नगर में भानुप्रतापपुर उपचुनाव की जीत एवं हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को जनाधार प्राप्त होने की ख़ुशी मनाई गई साथ ही दल्लीराजहरा नगर के ह्रदय स्थल जैन भवन चौक में आतिशबाजी कर,कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद साथ ही भानुप्रतापुर उपचुनाव की कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मांडवी जिंदाबाद के नारे के साथ बालोद जिला युवा कांग्रेस द्वारा दल्लीराजहरा में जश्न मनाया गया।

उक्त मौके पर मुख्य रूप से दल्लीराजहरा नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर उपस्थित थे।
युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष भरत देवांगन ने बताया की कांग्रेस पार्टी के एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता संगठन को जिताने के लिए काफी लम्बे समय से काम कर रहे थे।उक्त मौके पर सुहैल खान,दिनेश यादव,गजेंद्र ठाकुर,नीरज साहू,चन्दन ठाकुर,हेमंत पटेल,विकास जैन मित्तल,सोनू सेन,मुकेश देवांगन,आनंद भास्कर,पप्पू पंजवानी,विकासपप्पू पंजवानी,प्रदीप बबलू,अनिल कॉम्बे,बसंत साहू,युवराज साहू,आदित्य रामटेके,नोमेश रामटेक,खिलेश पटेल,आयुष दुबे,दीपक,मुकेश पटेल,साहिल आदि शामिल हुए।

You cannot copy content of this page