DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सावित्री की जीत पर बालोद में जश्न में डूबे कांग्रेसी

बालोद। भानुप्रतापपुर उपचुनाव में स्वर्गीय मनोज मंडावी पूर्व विधायक की पत्नी सावित्री मंडावी ने जीत दर्ज कर लिया है। इस जीत पर खुशी मनाने के लिए बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा मतगणना स्थल पहुंचे और उन्हें बधाई दी। वहीं अन्य इलाके में जमकर आतिशबाजी हुई। सावित्री मंडावी ने 21098 मतों से भानुप्रतापपुर उप चुनाव जीत लिया है. बता दें कि भानुप्रतापपुर उपचुनाव को लेकर 19वें और आखिरी राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है. कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी पहले राउंड से ही आगे चल रही थीं. भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के संभावित नतीजे इस प्रकार हैं. सावित्री मंडावी को 65327, बीजेपी से बम्हानंद नेताम को 44229, घनश्याम जुर्री को 2479, डायमंड नेताम को 808, शिवलाल को 1307, अकबर कोर्राम को 23371, दिनेश कल्लो को 3792 और नोटा को 4248 लोगों ने चुना है.

बालोद में जश्न शुरू, शाम रात तक होती रही आतिशबाजी

बालोद जिला कांग्रेस के समस्त कांग्रेस जनों ने भानूप्रतापपुर विधानसभा के उपचुनाव में जाकर पूरी लगन और मेहनत के साथ कार्य किया था। परिणाम स्वरूप कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी 21000 से भी अधिक वोटों की लीड के साथ विजयश्री प्राप्त हुआ। इसके लिए बालोद जिला कांग्रेस कमेटी बालोद जिले के समस्त कांग्रेसियों को बधाई दी जश्न मनाया गया। शाम को अपने-अपने ब्लॉक क्षेत्रों में भानूप्रतापपुर विधानसभा की सीट तथा हिमाचल प्रदेश में भारी बहुमत के साथ कांग्रेस की जीत के लिए पटाखा फोड़ते हुए मिठाई बांटकर लोगों के बीच में खुशियां मनाई गई।

अर्जुंदा में जश्न मनाते कांग्रेसी

संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं गुंडरदेही विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह निषाद के नेतृत्व में भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी की जीत एवं हिमांचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिलने की खुशी में अर्जुंदा बाजार चौक एवं दाऊपारा चौक में फटाखे फोड़कर एवं मिठाई बांट कर जीत का जश्न मनाया गया।

You cannot copy content of this page