DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पद्मश्री शमशाद बेगम की उपस्थिति में गुण्ड़रदेही में महिला कमाण्डो को अभिव्यक्ति एप इंस्टाल कराकर यूजर गाइडेंस की जानकारी दी गई

महिला एवं बाल सुरक्षा संबंधी जानकारी अपराध व संरक्षण एवं उनके अधिकारों से अवगत करा जागरूक किया गया


रोड़ एक्सीडेंट होने पर नागरिकों द्वारा त्वरित किये जाने वाले कार्यों के बारे में बताया गया

सायबर फ्रॉड़ एवं सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी गई

बालोद। पुलिस अधीक्षक डॉ.जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर मार्गदर्शन मे एवं गीता वाधवानी उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में हमर बेटी हमर मान के तहत् गुण्डरदेही में पद्मश्री शमशाद बेगम अध्यक्ष सहयोगी जन कल्याण समिती गुण्डरदेही (महिला कमाण्डो प्रमुख) की उपस्थिति में जिले के महिला कमाण्डो का एक दिवसीय,अभिव्यक्ति एवं मतदाता जागरूकता प्रेरक प्रशिक्षण कार्याशाला का आयोजन किया है।

जिसमे अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराकर अभिव्यक्ति एप के बारे में SOS प्रणाली इसके माध्यम से संकट में फंसी महिलाओं/बालिकाओं को तत्काल पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई जाती है। Complaint प्रणाली के उपयोग में कोई भी महिला/बालिका किसी भी स्थान से सीधे ऐप टाईप कर अथवा कागज पर लिखे शिकायात को अपलोड कर पुलिस तक अपना शिकायत पहुंचा सकती है। महिला एवं बाल सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराध, रोड़ एक्सीडें़ट, सायबर फ्रॉड़/सायबर सुरक्षा संबंधी महिला कमाण्डो को प्रशिक्षण दिया गया। महिला कमाण्डो द्वारा अपने-अपने गांव/क्षेत्रों में आम नागरिकों को प्रचार-प्रसार किया जा सके।
बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में हम किस प्रकार से कमी ला सकते हैं इस संदर्भ में महिला कमांडों को बताया गया कि सड़क दुर्घटना होने पर डायल 112 को तत्काल कॉल कर सूचना देवें एवं उसके आने के पहले घायल व्यक्ति को सांत्वना देते हुए आवश्यक प्राथमिक उपचार देकर घटना वाले स्थान में अधिक भीड़ नही बढ़ने नही दिया जाना है।
हमर बेटी हमर मान के तहत् महिलाओं को गुड टच-बैड टच और महिला संबंधी अपराध के संबंध में उनके कानूनी अधिकारों के लिए जागरूक किया जा रहा है तो वहीं अभिव्यक्ति ऐप के प्रचार-प्रसार एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता को लेकर अभियानों से सेल्फी जोन बनाया गया है, जिसके प्रति महिलाओं में अति उत्साह है। यह अभियान उत्साह पूर्वक जिले में जारी रहेगा। उक्त कार्यक्रम में निरीक्षक राकेश ठाकुर थाना प्रभारी गुण्डरदेही, महिला सेल बालोद से सउनि सीता गोस्वामी व म.आर.दुलेश्वरी साहू, शशि निषाद उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page