DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

किसानी खबर- दंतेश्वरी सहकारी शक्कर कारखाना में शुरू हुई आज से गन्ना खरीदी एवं पेराई

बालोद। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम करकाभाट में स्थित माॅ दंतेश्वरी मैय्या सहकारी शक्कर कारखाना में आज गन्ना खरीदी एवं पेराई कार्य का शुभारंभ किया गया।

इस दौरान सत्र 2022-23 में माॅ दंतेश्वरी मैय्या सहकारी शक्कर कारखाना के लिए सर्वप्रथम गन्ना आपूर्ति करने वाले ग्राम बेलमाण्ड के कृषक जामंत राम का शाॅल-श्रीफल से स्वागत करने के पश्चात् धर्मकांटा में तौलाई कर गन्ना खरीदी की विधिवत् शुरूआत की गई। इसके पश्चात् किसानों द्वारा लाए गए गन्ने की तौलाई कर ट्राली से केन केरियर में गन्ना डालकर गन्ना खरीदी के साथ-साथ पेराई कार्य का भी विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान गन्ना कृषक सर्वश्री पुनाराम, गिरीश, विरेन्द्र एवं बल्दू राम के द्वारा गन्ना खरीदी के पहले दिन गन्ना का विक्रय भी किया गया। माॅ दंतेश्वरी मैय्या सहकारी शक्कर कारखाना के प्रबंध संचालक श्री राठिया ने बताया कि मौजूदा सत्र में कुल 1148 कृषकों का 1170 हेक्टेयर गन्ना का रकबा पंजीकृत है। इस दौरान माॅ दंतेश्वरी मैय्या सहकारी शक्कर कारखाना के अध्यक्ष श्री बल्दूराम साहू द्वारा आगंतुक कृषकों को गन्ना कारखाना प्रबंधन द्वारा गन्ना खरीदी हेतु सभी तैयारियाॅ पूरी करने की जानकारी दी गई। उन्होंने किसानों को गन्ना विक्रय हेतु उन्हें जारी किए गए टोकन के अनुसार साफ-सुथरे एवं परिपक्व गन्ना की आपूर्ति करने का निवेदन भी किया गया। इस दौरान माॅ दंतेश्वरी मैय्या सहकारी शक्कर कारखाना के उपाध्यक्ष श्री शंकर नायक सहित संचालक मण्डल के सदस्यों एवं कृषकों के अलावा किसान संघ के पदाधिकारी छगन देशमुख तथा तेजराम साहू के अलावा गन्ना कारखाना के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page