DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गले मे गमछे की गांठ…..मुंह से खून….गांव से 7 किलोमीटर दूर…..टोकरी सहित बांस निर्मित समान बेचने वाली महिला की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश….हत्या की आशंका….पढ़े पूरी खबर…!

दादू सिन्हा, धमतरी। धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में महिला की संदिग्ध हालात शव मिली है। जिससे आसपास के गांव में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार भखारा थाना क्षेत्र अंतर्गत भखारा के एचपी गैस के पीछे एक खेत में संदिग्ध अवस्था में महिला का शव पाया गया। आसपास के ग्रामीणों ने जब शव को देखा तो तत्काल भखारा थाना को संपर्क किया। मौके पर भखारा थाना पहुंचकर महिला के शव को देखा तो ऐसी हालात में फॉरेंसिक टीम बुलानी पड़ी। जिसके बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंचकर बारीकी से जांच भी कर रही है। आपको बता दें कि मृतिका महिला का नाम कुमारी बाई बताया जा रहा है। जोकि भखारा के गाता भाटापारा में रहती है। उनके गांव से लगभग भखारा एचपी गैस 7 किलोमीटर पड़ता है। जहां पास मृतिका महिला की शव पाया गया। मृतिका महिला बांस से बने टुकनी, झाड़ू बेचने का काम करती थी। एएसपी मेघा टेम्भूकर ने बताया महिला के पास से एक कीटनाशक का बोतल पाया गया। जिसकी जांच की जा रही है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक महिला के गले में गठान से भरी हुई गमछा भी मिला है। जिससे महिला की मौत संदिग्ध लग रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी भेज दिया है।

You cannot copy content of this page