गुरुर। शासकीय प्राथमिक शाला भेजा जंगली में शाला प्रबंध समिति के सदस्यों का प्रशिक्षण सह बैठक आयोजित हुआ। शाला के प्रधान पाठक षड प्रकाश किरण कटेन्द्र ने शाला विकास की कार्ययोजना एवं शाला की गुणात्मक उन्नययन की जानकारी दिए। सहायक शिक्षक विजय सिंह साहू ने श्रेष्ठ पालकत्व की जानकारी बताते हुए शाला के प्रति पालकों की दायित्वों को बताया।

शाला प्रबंध समिति का गठन किया गया ।जिसमें अध्यक्ष मुरारी लाल कोवाची उपाध्यक्ष नीलिमा यादव पंचायत प्रतिनिधि गौकरण हिड़को शिक्षा विद् रामकुंवर भाष्कर बने इस अवसर पर विष्णु उइके , रजमत कोवाची ,रामलाल जुर्री , मेघनाथ कोवाची , जितेन्द्र यादव , सुकली उइके , संगीता विश्वकर्मा उपस्थित रहे।
