DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

लोक जनशक्ति पार्टी की बैठक एवं संगठन के विस्तार पर चर्चा व स्थापना दिवस सिकोसा में मनाया जाना तय

बालोद। तोमन लाल साहू युवा प्रकोष्ठ लोजपा (र)
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष शरत पाण्डेय के द्वारा संगठन विस्तार को लेकर छत्तीसगढ़ का दौरा कर बैठक रखी जा रही है। इसी कड़ी में बालोद जिला का दौरा कर ग्राम सिकोसा में लोक जनशक्ति पार्टी (र) युवा प्रकोष्ठ के ग्राम सिकोसा में स्थित कार्यालय में शरत पाण्डेय प्रदेश महासचिव मुकेश वर्मा बालोद जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ विजय साहू बुधराम साहू जिला अध्यक्ष बालोद प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ हेमा वर्मा प्रदेश महासचिव विजयलक्ष्मी साहू बालोद महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रीती साहू उपस्थित थे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शरत पाण्डेय ने प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ तोमन लाल साहू के आग्रह पर लोक जनशक्ति पार्टी (र) का स्थापना दिवस ग्राम सिकोसा में मनाया जाने का प्रस्ताव पारित किया ।प्रदेश महासचिव मुकेश वर्मा के द्वारा अपने उदबोधन में बालोद जिला में संगठन मजबूत करने उपस्थित लोगों से आग्रह किया गया। युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष तोमन लाल साहू ने अध्यक्षता करते हुए बताया कि ग्राम सिकोसा में 28 नवंबर को पार्टी स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नशा मुक्ति जन जागरुकता अभियान रैली के रूप ग्राम सिकोसा में किया जायेगा। तत्पश्चात मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष शरत पाण्डेय के यूथ प्रदेश कार्यालय (प्रदेश जनसम्पर्क) कार्यालय का उदघाटन किया जाएगा तत्पश्चात पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष तोमन लाल साहू ने प्रदेश व बालोद जिला की कार्यकर्त्ता से ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने अपील की।

You cannot copy content of this page