डौंडीलोहारा । ब्लाक मुख्यालय में स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की प्राचार्या अनिता सिंह का वाहन शुक्रवार को दोपहर लगभग 12 बजे डोंडीलोहारा दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम जाटादाह में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के समय प्राचार्या दल्लीराजहरा स्थित अपने घर से स्कूल ड्यूटी आ रही थी।
वाहन खुद प्राचार्या अनिता सिंह चला रही थी। उन्होने जानकारी देते हुए बताया उन्हें वाहन दुर्घटना में पसली,पैर व पेट में चोट आई है। प्राचार्या का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से उनके वाहन का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
स्टाफ ने पहुंचाया अस्पताल
प्राचार्या सिंह ने बताया की दुर्घटना की जानकारी उनके द्वारा उनके स्टाफ को फोनकर देने पर स्टाफ के कुछ लोग दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। जहा से उन्हें इलाज के लिए डोंडीलोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार कर उन्हे रिलीव किया गया। प्राचार्या द्वारा दल्लीराजहरा में एक्सरे कराया गया। दुर्घटना में किसी अन्य के घायल या हताहत होने की जानकारी नहीं है।

