DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विद्युत उपभोक्ताओं को अतिरिक्त सुरक्षा निधि की राशि का भुगतान किस्तों में करने की दी जा रही प्रदान

बालोद। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को विद्युत बिल में अतिरिक्त सुरक्षा निधि की राशि का भुगतान किस्तों में करने की सुविधा दी जा रही है। ताकि विद्युत बिल में बकाया राशि में बढ़ोत्तरी न हो और हाफ बिजली बिल योजना का लाभ मिल सके। विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि उपभोक्ताओं को विद्युत बिल में अतिरिक्त सुरक्षा निधि की राशि का भुगतान किस्तों में करने के लिए जिले के विभिन्न स्थानों में शिविर लगाया गया है। उन्होंने बताया कि विद्युत उपभोक्ता उक्त सुविधा का लाभ लेने अपने नजदीकी विद्युत वितरण कार्यालय में अपना विद्युत बिल लेकर सम्पर्क कर सकते है, जिससे उनकी समस्या का समाधान आसानी से हो सकेगा।

You cannot copy content of this page