DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

यह दिल्ली नहीं दल्ली की कहानी है- बंधक बनाकर 25 लाख की मांग, पुलिस ने 10 आरोपियों को भेजा जेल, पढ़िए पूरा मामला

अपराधिक षडयंत्र कर वसूली करने वालो एवं उसके साथी सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

बंधक बनाये गए लोगो को छोड़ने के लिये की जा रही थी 20-25 लाख रूपये की मांग

आरोपीगण से एक आर्टिका कार कीमती 12,00,000 रूपये, 05 नग मोबाईल सेट कीमती 30,000 रूपये एवं नगदी रकम 8000 रूपये जब्त

बालोद। मेट्रो शहरों की तर्ज पर दल्ली राजहरा में अब अपराध की घटना सामने आ रही है। जहां पिछले दिनों चाकूबाजी में शहर बदनाम हुआ है। तो अब फिल्मी स्टाइल में बंधक बनाकर मारपीट करने और 25 लाख फिरौती मांगने की बड़ी घटना सामने आई है। जिसमें पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पकड़े गए आरोपी में अधिकतर दल्ली राजहरा के ही रहने वाले हैं। जिनके पुराने आपराधिक रिकार्ड भी रहे हैं। पुलिस के अनुसार प्रार्थी प्रशांत मेश्राम पिता उत्तम मेश्राम उम्र 36 वर्ष सा. गोंदिया थाना सीटी शहर गोंदिया जिला गोदिया (महाराष्ट्र) द्वारा लिखित आवेदन पेश किया था कि भानुप्रतापपुर निवासी दिनेश सोनवानी से जान पहचान होने से आर्थिक मदद हेतु बात किया था। जिससे मिलने के लिये अपने दोस्त अभि उर्फ चांदा के साथ 16 नवंबर.2022 को गोंदिया से दल्लीराजहरा आये थे। दल्लीराजहरा बस स्टैण्ड में अज्ञात 3-4 व्यक्ति आये जो दिनेश सोनवानी के पहचान का होना बताकर अपने साथ कार में बैठाकर राजहरा के गगन चाय ठेला में ले गये। जहां राजा पठान 5-7 व्यक्ति के साथ आया और राजा पठान दिनेश सोनवानी को फोन लगाकर बुलाया और प्रार्थी तथा दिनेश सोनवानी को कार में बिठाकर अपने 5-7 साथीयो के साथ ले जाकर बीएसपी क्वाटर में बंद कर दिया और प्रार्थी प्रशांत मेश्राम तथा दिनेश सोनवानी को 20-25 लाख रूपये की मांग कर डंडा से मारपीट किये हैं तथा पैसे नहीं देने पर जाली नोट के मामले में फंसा देने की धमकी दिये और प्रार्थी प्रशांत मेश्राम द्वारा 5-7 लाख रूपये की व्यवस्था करने बताने पर आरोपियों द्वारा प्रार्थी प्रशांत मेश्राम के परिजन से अपने परिचित के खाता में 1,10,000 रूपये डलवाये, तथा दिनेश सोनवानी के जीजा अभि के परिजन से आरोपियों ने अपने परिचित के खाता में 1,50,000 रूपये डलवाये और प्रार्थी प्रशांत मेश्राम को रात्रि में जंगल में ले जाकर बेल्ट व डंडा से मारपीट किये हैं और जंगल से फिर वापस लाकर बीएसपी क्वाटर में बंद कर दिये । प्रार्थी द्वारा टॉयलेट जाने का बहाना बनाकर भाग कर थाना में आवेदन देकर राजा पठान एवं उनके साथियों खिलाफ धारा 120बी, 364 (क), 365,386 भा0द0वि0 पंजीबद्ध कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा कर्ण कुमार उके के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरीक्षक वीणा यादव थाना राजहरा द्वारा तत्काल अलग – अलग टीम बनाकर आरोपियो की पता तलाश हेतु रवाना किया गया आरोपीगण की पता तलाश एवं विवेचना के दौरान आरोपीगण मोईनुद्दीन उर्फ राजा पठान पिता निजामुद्दीन खान से बिना नंबर का मेहरून रंग की अर्टिका कार कीमती 12,00,000 रूपये एवं देव निषाद उर्फ भाटा पिता गंगा निषाद से 5 नग मोबाईल सेट जुमला कीमती 30,000 रूपये व नगदी रकम 8000 रूपये को जप्त किया गया है, एवं मुख्य आरोपी राजा पठान सहित अन्य सभी आरोपियों के विरूद्ध उक्त अपराध घटित करना पाये जाने पर गिरफ्तार कर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

ये हैं गिरफ्तार आरोपियों का नाम पते

  1. मोईनुद्दीन उर्फ राजा पठान पिता निजामुद्दीन खान उम्र 37 वर्ष साकिन वार्ड क्र0 19 अम्बेडकर वार्ड राजहरा
  2. देव निषाद उर्फ भाटा पिता गंगा निषाद उम्र 21 वर्ष साकिन वार्ड क० 19 राजहरा
  3. आकाश कुमार पिता मनेश्वर चतुर्वेदी उम्र 23 वर्ष साकिन वार्ड क0 19 अम्बेडकर वार्ड राजहरा
  4. पवन कुमार पिता स्वं. लाल सिंह विश्वकर्मा उम्र 42 वर्ष साकिन वार्ड क0 19 अम्बेडकर वार्ड राजहरा थाना राजहरा
  5. चाणक्य सेन पिता हुमन सेन उम्र 28 वर्ष साकिन वार्ड क्र0 19 सुभाष चौक राजहरा,
  6. शेख अंसर वली पिता शेख मौला अली उम्र 34 वर्ष साकिन वार्ड क0 24 न्यू बस स्टैण्ड राजहरा
  7. इशु बारले पिता राजेश बारले उम्र 25 वर्ष साकिन वार्ड क0 19 सुभाष चौक राजहरा
  8. डामन लाल धनकर पिता स्व. परस राम धनकर उम्र 59 वर्ष साकिन ग्राम मुजगहन (करहीभदर) थाना बालोद
  9. हरिशंकर गजभिये उर्फ बोठी पिता सुकलाल गजभिये उम्र 42 वर्ष साकिन ग्राम परसदा ( झलमला थाना बालोद,
  10. डिलेश कुमार साहू पिता पुनित राम साहू उम्र 40 वर्ष साकिन ग्राम हल्दी थाना गुण्डरदेही जिला बालोद

इनकी रही भूमिका

उक्त अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षण वीणा यादव, सउनि विजय जगत, सउनि सूरज साहू, सउनि नंदकिशोर सिन्हा, प्रधान आरक्षक अश्वनी दिल्लीवार, संतोष शर्मा, विरेन्द्र पोर्ते, दुष्यंत जाडे, आरक्षक संजय चेलक, भुनेश्वर यादव, धर्मेन्द्र सेन, सुरेन्द्र देशमुख, मुकेश देवांगन, रवि बंजारे, हेमंत सलामे, प्रेमशंकर भुआर्य, गिरधर साहू, एस कुमार, रवि यादव, मनोज साहू, टेकराम निषाद, जीवन नाग, उनेश टेमार्य, प्रीतम ठाकुर, भुवन ध्रुव, प्रमोद निषाद तथा अन्य थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

You cannot copy content of this page