DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विधायक के प्रयासों से विभिन्न सोसाइटी में बनेंगे कार्यालय सह गोदाम और कुटीर भवन, हुआ भूमिपूजन

गुरुर। गुरुर ब्लॉक के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों, सोसाइटी में गोदाम और किसान कुटीर भवन का निर्माण किया जाएगा। शासन की महत्वपूर्ण योजना के तहत किसानों और सोसाइटी में होने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए निर्माण किए जाएंगे। जिसके तहत गुरुर ब्लॉक के विभिन्न केंद्रों में सोमवार को विधायक संगीता सिन्हा ने भूमि पूजन किया।

अन्य अतिथियों के रूप में पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य ललिता पीमन साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तामेश्वर साहू ,विधायक प्रतिनिधि किशोर साहू, सादिक अली सहित अन्य कांग्रेसी नेता और सोसाइटी के अध्यक्ष गण मौजूद रहे।

13 लाख की लागत से होगा प्रत्येक कुटीर भवन का निर्माण

विधायक की अनुशंसा से सोसाइटी में 13-13 लाख की लागत से किसान कुटीर भवन का निर्माण होगा।

तो गोदाम भी बनेंगे। धान खरीदी के बाद धान के रखरखाव सहित अन्य सुविधाएं बढ़ेगी। विधायक ने बताया कि कुटीर भवनों में किसानों के लिए मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध रहेगी।

यहां होंगे निर्माण

कार्यालय सह गोदाम कुल 95 लाख की लागत से खुंदनी दर्रा फागुनदाह कनेरी में बनेंगे।
इसी तरह कुटीर भवन प्रत्येक 13 लाख से मोखा, मिर्री टोला, दर्रा, खुंदनी में बनेंगे।

You cannot copy content of this page