DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राज्य स्तरीय व्यक्तित्व विकास प्रतियोगिता में भरदा की छात्रा प्रिया ने निबंध लेखन में हासिल किया प्रथम स्थान, कलेक्टर भी करेंगे सम्मान

बालोद। बालोद जिले के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक अच्छी खबर है कि भरदा (चिल्हाटी) ब्लॉक डौंडीलोहारा की रहने वाली कक्षा आठवीं की छात्रा प्रिया लारेन्द्र पिता मुकेश कुमार ने राज्य स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है। इस छात्रा को कलेक्टर कुलदीप शर्मा भी 18 नवंबर को सम्मानित करेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन समग्र स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा राज्य स्तरीय व्यक्तित्व विकास प्रतियोगिता 2022-23 के दौरान किया गया था। जहां ब्लॉक,जिला और संभाग स्तर को पार करके राज्य स्तर पर चयनित बच्चे ही शामिल हुए थे। इसमें सभी जिलों से चयनित बच्चे पहुंचे थे। शिक्षक दीपक पटेल ने बताया तात्कालिक निबंध प्रतियोगिता में प्रिया ने 30 मिनट में 300 शब्द में निबंध लिखकर प्रथम स्थान हासिल किया। उन्हें इस प्रतियोगिता के दौरान मेरे सपनों का आदर्श शाला, थीम, विषय मिला हुआ था। प्रतियोगिता में शामिल कराने के लिए भरदा स्कूल से शिक्षक वेद प्रकाश सिन्हा ले गए थे। डीएमसी अनुराग त्रिवेदी, एपीसी जीएल खुरश्याम ने बताया कि पढ़ाई तुंहर दुआर 3.0 अंतर्गत पोस्टकोविड बच्चों हेतु उक्त प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिले के कक्षा छठवीं से आठवीं के अंतर्मुखी हो रहे बच्चों के व्यक्तित्व विकास हेतु स्कूल स्तर पर कमजोर बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए यह प्रतियोगिता विभिन्न स्तरों पर हुई। जिसके बाद 17 नवंबर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कराई गई थी
जिसमें बालोद जिले की भरदा की छात्रा प्रिया ने पहला स्थान निबंध में हासिल किया है। जिससे पूरा जिला गौरवान्वित महसूस कर रहा है। छात्रा को स्वयं कलेक्टर कुलदीप शर्मा द्वारा भी सम्मानित किया जाएगा।

You cannot copy content of this page