DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बाल दिवस पर बड़गांव में हुआ फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, बच्चे बने छत्तीसगढ़ महतारी, सहित किसान,डॉक्टर

बालोद। 14 नवंबर को पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस को यादगार बनाने बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला बड़गांव के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। जिसमें फैंसी ड्रेस कंपटीशन एवं संस्कृतिक कार्यक्रम में करीब 50 बच्चों ने भाग लिया और सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

फैंसी ड्रेस मे बच्चे डाक्टर, किसान, नर्स, सैनिक छत्तीसगढ़ महतारी भारत माता अन्य देवी रूप मे अपना संदेश दिया। इस अवसर पर शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष मुकेश देशमुख ,उत्तरा देवी टंडन ,रानी राजपूत ,चंचल पटेल, त्रिलोचन पटेल, प्रेम सेन सहित प्रधानाध्यापक लोकनाथ देवांगन , शिक्षक टिकेंद्र रामटेके नोमेश्वरी साहू ,कमल कांत साहू एवम समस्त बच्चों ने बाल दिवस उत्साह को साथ मनाया।

You cannot copy content of this page