DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नेहरू जी की जयंती विधायक कार्यालय अर्जुंदा में मनी

अर्जुंदा । पंडित जवाहर लाल नेहरू जी का पूरा जीवन प्रेरणा से भरा रहा। उन्हें आधुनिक भारत का रचयिता ऐसे ही नहीं कहा जाता। वह धर्मनिरपेक्ष संविधान, सशक्त लोकतंत्र और स्वावलम्बी अर्थव्यवस्था के पक्षधर रहे। उनके सपने और आदर्श हम सभी को सदा प्रेरित करेंगे। जयंती के अवसर पर संतु पटेल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा, विजयपाल बेलचंदन उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद, हरि साहू, रोमलाल सिन्हा , सागर साहू अध्यक्ष जिला काग्रेस कमेटी बालोद आईटी सेल, दिलीप देशलहरा एल्डरमैन, सुभाष गजेंद्र , हुमन सोनकर सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page