DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा महिला मोर्चा शहर मंडल की बहनों ने भी मनाया बाल दिवस

बालोद। बाल दिवस के अवसर पर महिला मोर्चा भाजपा शहर मंडल बालोद ने वार्ड नंबर 17 एवं 18 आंगनबाड़ी के बच्चों के बीच जाकर बाल दिवस मनाया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनीति काम के साथ साथ सदैव सामाजिक एवं रचनात्मक काम को लेकर आगे बढ़ती है। आज बाल दिवस पर बच्चों के बीच आकर मन हर्षित हम प्रफुल्लित हो गया। मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा हितेश्वरी कौशिक ने कहा कि हमारा प्रयास था के बच्चों के चेहरे में मुस्कान लाएं और आज बाल दिवस ऐसा अवसर है कि उनके बीच जाकर हमने बिस्किट चॉकलेट एवं अन्य सामग्री का वितरण किया एवं उनसे बात की इस वजह से बच्चों के चेहरे में मुस्कान,खुशी देखते ही बन रही थी। इस अवसर पर अम्बिका यादव,कल्याणी कौशिक,रेखा यादव,गुनिता साहू,रूपा रावटे,निशा रावत,सारिका यादव,स्वर्णी उइके,यकेश्वरी देशमुख ममता यादव,मिथलेश रायपुरिया,निर्मला यादव,सुशीला यादव,चंद्रप्रभा गुप्ता,आयशा खान अनीता चंद्राकर इत्यादि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page