DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विधायक कार्यालय में मनाई गई नेहरू की जयंती

गुरुर। विधायक कार्यालय गुरुर में देश के प्रथम प्रधानमंत्री और कांग्रेसी नेता स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती (बाल दिवस) मनाया गया। इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। उनके कार्यों को याद किया गया। विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि आज भारत को विश्व की शक्ति के रूप में देखा जा रहा है। जिसका आधार पंडित नेहरू ही थे। पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा ने कहा कि वह एक ऐसी शख्सियत थे, जिन्होंने भारत की आजादी के लिए अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष अंग्रेजों की कैद में बिताए थे. उन्होंने अंग्रेजों के साथ कोई समझौता नहीं किया. उनका एकमात्र लक्ष्य भारत की आजादी रहा। आजादी के बाद उन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखी।
ब्लॉक अध्यक्ष तामेश्वर साहू ने कहा कि आज देश में बड़े-बड़े प्रतिष्ठानों के आधार पर हम मंगल ग्रह पर जाने की कामना कर रहे हैं। जिनके आधार पर हम न्यूक्लियर पावर कहलाए। यह सभी श्रेय पंडित जवाहर लाल नेहरू को जाता है। संयुक्त महामंत्री सुमित राजपूत ने कहा कि आज का दिन बाल दिवस के रूप में भी मनाते हैं। क्योंकि हमेशा वह कहा करते थे कि आज के बच्चे कल के नागरिक हैं। ऐसे में उन्हें बच्चों के प्रति काफी मोह था। वह चाहते थे कि बच्चों के जीवन को खुशहाल बनाने के लिए जो आधारभूत सुविधाएं देश में होनी चाहिए, वह मुहैया कराई जाएं। इस दौरान नौशाद कुरैशी, वरिष्ठ नेतागण और सोसायटी अध्यक्षगण मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page