DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बाल दिवस पर दुधली स्कूल में हुए विभिन्न आयोजन

मालीघोरी। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन 14 नवंबर को हर साल देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। पंडित नेहरू बच्चों से काफी लगाव प्यार और स्नेह रखते थे इसलिए यह दिन बच्चों को समर्पित है। बाल दिवस शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुधली में चित्रकला, रंगोली, गुलदस्ता निर्माण, नृत्य कला का आयोजन किया गया। चित्रकला में प्रेमलता, अदिति ,पलक ,धनिष्ठा समृद्धि, सृष्टि ने भाग लिया ।

रंगोली प्रतियोगिता में रोहिणी देशमुख, दामिनी, दिव्या, कामेश्वर प्रसाद, एकता ,कुमकुम, यमुना ठाकुर ने भाग लिया। गुलदस्ता निर्माण में भुनेश्वरी चंद्रकला धारणी ठाकुर ने गुलदस्ता बनाया! तोशी ,निशा पूनम ,प्रतिमा ,ज्योति, सोमेश्वरी, यशोदा यादव ,महेंद्र ने नृत्य कला में भाग लिया। शाला के प्राचार्य श्रीमति डी .एन. यादव ने बच्चों को बालदिवस के शुभकामना देते हर विधा में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। शाला के शिक्षकगण मिलन सिंह सिन्हा,पदमा चंद्राकर,कांति टांडिया,आर एन राणा,वर्षा रानी देवांगन,रेखा ठाकुर,विजयलक्ष्मी ठाकुर, रेखलाल भोसले,वीर सिंह ठाकुर प्रेमसिंह साहू,छबिलाल जांगड़े
निर्मला कोमिया,निधि नंद,चित्रा साहू,,ममता ताम्रकार
जेएल बढ़ाई,एस के देशलहरे,गरिमा खोब्रागडे ,सुमन वर्मा छविता रात्रे ,पूनम साहू उपस्थित थे।

448 बच्चों का हुआ रक्त परीक्षण भी हुआ

प्राचार्य श्रीमती यादव ने बताया
विद्यालय में बाल दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों का रक्त परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें रक्त समूह व हीमोग्लोबिन का परीक्षण हुआ ।

You cannot copy content of this page