DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कन्या कॉलेज बालोद में हुई चाचा नेहरू पर पेंटिंग प्रतियोगिता

बालोद। 14 नवंबर चाचा नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर बालोद जिले में विविध आयोजन हुए। खासतौर से स्कूलों में चाचा नेहरू पर पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। कहीं मौज मस्ती के बीच बच्चों ने अपने चाचा नेहरू को याद किया। इस क्रम में शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय बालोद में प्राचार्य डॉ श्रद्धा चंद्राकर के मार्गदर्शन में “बाल दिवस कार्यक्रम 2022” के अंतर्गत रंगोली, मेंहदी एवं चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

चित्रकारी में भावना साहू प्रथम, पायल साहू द्वितीय, चांदनी एवं हर्षना तृतीय स्थान, मेंहदी में धनेश्वरी साहू प्रथम, युक्ति साहू द्वितीय, मनीषा साहू तृतीय स्थान, रंगोली में खुशाली, गेशवरी, नंदनी प्रथम स्थान, पूजा, कुलेश्वरी, शालिनी द्वितीय स्थान, प्रियंका, प्रीति, योगेश्वरी तृतीय स्थान प्राप्त किए। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के बी.ए., बी.एससी. बी.कॉम. प्रथम/द्वितीय/तृतीय वर्ष के छात्राओं ने भाग लिए।

निर्याणक के रुप में शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त पीजी महाविध्यालय से डॉ. दीपाली राव, प्रो. जसराम नायक, प्रो. स्वाति दुबे, प्रो. शैलेंद्र आर्य, प्रो.आर.डी. साहू, डॉ. तुलाराम ठाकुर, प्रो. लोमन टंडन उपस्थित थे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रो. कलेन्द्री रावटे, प्रो. तरूण कुमार, प्रो. संतोष राना, प्रो. दीपाली, अतिथि व्याख्याता अंजलि सिंह, मनोज साहू, तनुजा सार्वा, हेमलता, लैब तकनीशियन यशवंत देशमुख उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page