DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्वर्गीय सुबोध पवार के श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे भाजपा के मंत्री, सांसद सहित विधायक

गुरुर। गुरुर निवासी सुबोध पवार के श्रद्धांजलि सभा का आयोजन साहू सदन गुरुर में किया गया। बता दें कि वे के सी पवार भाजपा जिला अध्यक्ष के जेष्ठ भ्राता थे। स्वर्गीय सुबोध पवार अधिवक्ता थे। श्रद्धांजलि सभा में साहू सदन गुरुर पहुंचकर प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, कांकेर सांसद मोहन मंडावी, विधायक संगीता सिन्हा, पूर्व विधायक प्रीतम साहू , राजेंद्र राय, सुशीला साहू, जिला पंचायत बालोद के सदस्य होरीलाल, पुष्पेंद्र चंद्राकर , संध्या भारद्वाज, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद जैन ,दूरसंचार विभाग के सदस्य जगदीश देशमुख अजेंद्र साहू, जनपद सदस्य गुरुर संध्या साहू, चन्द्नी देवांगन, मोहन यादव, अश्वन बारले आदि ने श्रद्धांजलि दिए। सभी ने स्वर्गीय पवार के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें सादर नमन किया और उनके कार्यों को याद किया। उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना और आत्मा की शांति की कामना की गई।

You cannot copy content of this page